ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे यात्री, मालगाड़ी से कटकर तीन की मौत

धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के कुमंडीह स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद भीषण हादसा हुआ। अफवाह के बाद कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए।

इसमें से कई यात्री बगल की ट्रैक पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इसमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चा समेत आधा दर्जन घायल हो गए। बच्चे को गंभीर हालत में रिम्स, रांची रेफर किया गया है। इधर, घटना की जानकारी पाकर रात में धनबाद से डीआरएम स्पेशल ट्रेन घटनास्थल पहुंची। स्पेशल ट्रेन से डीआरएम कमल किशोर सिन्हा के अलावा एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार तथा सीनियर डीएसओ आदि भी कुमंडीह गए। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही हेहेगड़ा स्टेशन को पार की, किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह उड़ा दी। इसके बाद ट्रेन को कुमंडीह स्टेशन पर रोक दिया गया। जैसे ही ट्रेन थोड़ी धीमी हुई, ट्रेन पर सवार लोग विपरीत दिशा में कूदने लगे। इसी दौरान अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लातेहार ले जाया गया।

रांची से रवाना हुई थी ट्रेन

हादसा से पूर्व ट्रेन शुक्रवार को निर्धारित समय शाम पांच बजे रांची से खुली थी। रांची मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि धनबाद रेल मंडल के साथ समन्वय बना निगरानी की की जा रही है। धनबाद रेलमंडल के इनपुट पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए हैं।

कामर्शियल कंट्रोल, धनबाद – 0326-2209880,

धनबाद स्टेशन 8756997647

डालटनगंज स्टेशन 79091092320

बरवाडीह स्टेशन 7485808559

कुमण्डीह स्टेशन 7541813230

रोहतास की महिला की मौत की चर्चा

इस हादसे में रोहतास के नासरीगंज निवासी महिला मंजू देवी की भी मौत होने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हुई है। वहीं घायलों में भी रोहतास के लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। मंजू देवी के हरिहरगंज गांव की मंजू देवी बताई जा रही है। वह जगन्नाथपुरी से वापस डेहरी लौट रही थी।

  • Related Posts

    हिसुआ में कोहराम! खेत देखने जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा; एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, 5 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    HIGHLIGHTS: चिता बिगहा गांव में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *