बिहार:ट्रेन के दो यात्रियों की नकदी समेत 5 लाख के जेवर चोरी

हावड़ा- अमृतसर और कोसी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यूपी के दो यात्रियों के ट्रॉली बैग से बदमाशों ने नकदी समेत पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा लिये। इसको लेकर पीड़ितों के आवेदन पर सोमवार को रेल थाने में केस दर्ज कर लिया गया। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतापगढ़ जिले के अंटू थाना अंतर्गत चिलबिला पूरेवंशी गांव निवासी त्रिभुवन नाथ मिश्र पत्नी प्रमिला मिश्रा के साथ हावड़ा से प्रतापगढ़ जा रहे थे।

वह हावड़ा-अमृसर एक्सप्रेस के एस-3 में बैठे थे। पटना जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी पत्नी का पर्स और अटैची गायब कर दिया। पीड़ित जब प्रतापगढ़ स्टेशन पर पहुंचे तो वहां जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी, वहीं प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी अधिवक्ता कुलदीप सिंह पिछले दिनों अपने परिवार के साथ कोसी एक्सप्रेस से सहरसा से पटना आ रहे थे। ट्रेन जब पटना जंक्शन पहुंची तो उनकी नजर ट्रॉली बैग के खुली चेन पर पड़ी। उन्होंने ट्रॉली बैग को चेक किया तो उसमें रखा हुआ 35 हजार रुपये नकद, सोने की चेन-2, अंगूठी- 8, सोने की हार- 1, झुमका और चांदी के एक पाजेब गायब थे। पीड़ित ने इसको लेकर केस दर्ज कराया है।

  • Related Posts

    बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: नवादा में नक्सली मॉड्यूल का भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ 2 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading