झारखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, कहा – किसी माई के लाल में दम नहीं कि …

राजनाथ सिंह ने दुमका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं है कि वो आरक्षण खत्म कर दे। राजनाथ सिंह दुमका से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने गए थे उसी दौरान यह बातें कही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि, नरेंद्र मोदी का सपना भारत की गरीबी मिटाने का है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां मौजूद होगा जिसे 5 किलो अनाज नहीं मिलता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान तक ले कर गए। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खाई है।

इसके आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा के ऊपर आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगाता है। लेकिन मैं कहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है।

  • Related Posts

    समंदर में ‘तेल’ का खेल! अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाई पाबंदी; ईरान ने सरेआम झुठलाया— “हमारे पास तो कोई तेल बचा ही नहीं, अमेरिका अफवाह फैला रहा है”

    HIGHLIGHTS: वैश्विक बाजार में ‘कच्चे…

    Continue reading
    ‘भाजपा जिसके साथ रहती है, उसे बर्बाद कर देती है’; तेजस्वी यादव का तीखा हमला; नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की ‘साजिश’ का बड़ा दावा!

    HIGHLIGHTS: तेजस्वी का ‘गोविंदपुर’ धमाका;…

    Continue reading