झारखंड के मंत्री का पीएस और उसका नौकर गिरफ्तार

झारखंड में 35.23 करोड़ रुपये की बरामदगी के मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल और उनके सेवक जहांगीर को ईडी ने मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पीएमएलए कोर्ट उनकी छह दिन की रिमांड मंजूर की है।

मनी लाउंड्रिंग में गिरफ्तार संजीव लाल एवं जहांगीर को मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पीएमएल के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने कहा कि इस मामले में टेंडर कमीशन की राशि और कहां-कहां पहुंची। इसके लिए पूछताछ जरूरी है। बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के मनी लाउंड्रिंग से जुड़े केस में ईडी ने मंत्री आलमगीर के ओएसडी संजीव लाल, उनके सेवक जहांगीर समेत अन्य करीबियों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी।

  • Related Posts

    ‘राजनीति में दिल नहीं होता!’ शिवानंद तिवारी ने बेनीपुरी के जरिए दिखाया सियासत का क्रूर चेहरा; बोले— “यहाँ लोग गिरे हुए की छाती पर पैर रखकर आगे बढ़ते हैं”

    HIGHLIGHTS: पटना के सियासी गलियारे…

    Continue reading
    पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी का ‘एक्शन प्लान’! CCS बैठक में सख्त निर्देश— “देश में न हो खाद-ईंधन की कमी, कालाबाजारी करने वालों पर कसें नकेल”

    HIGHLIGHTS: युद्ध के साये में…

    Continue reading