जीजा के इश्क में साली ने उठाया खौफनाक कदम, सगे भाई की पीटकर कर डाली हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक बहन ने जीजा के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। उसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। इस दौरान उसके संबंध अपने जीजा के साथ बन गए।

वहीं, जब इस बात की भनक महिला के भाई को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद भाई के विरोध से परेशान होकर बहन ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और जीजा के साथ मिलकर अपने सगे भाई रितेश की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। यह घटना कांटी थाना क्षेत्र के अकुरांहा खरगी गांव की है।

बताया जा रहा है कि कोमल ने अपने जीजा संजीव सिंह समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई की लोहे के रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक रितेश की पत्नी ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और रितेश के घर से एफएसएल की टीम सबूत इकट्ठा किए।

उधर, एफएसएल जांच में साफ हुआ कि हत्या के बाद घर के फर्श से खून को पानी से धोया गया है। उसके बाद पुलिस शमशान घाट पहुंची और अधजले शव के टुकड़े उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। उसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने रितेश की बहन को हिरासत में लिया और सख्ती से उससे पूछताछ की। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि रितेश अपनी बहन के अवैध संबंध का विरोध करता था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नित्यानंद राय के सीएम बनने का चर्चा तेज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नीतीश कुमार को जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading