जीजा की नाबालिग चचेरी बहन को लेकर युवक फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीजा की बहन के साथ युवक फरार, गिरफ्तार

जीजा की नाबालिग चचेरी बहन को लेकर युवक फरार हो गया। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने लड़की समेत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुमित कुमार सुपौल के ग्वालपाड़ा का निवासी है। नाबालिग के गायब होने के मामले में परिजनों ने रविवार को इशाकचक थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। सोमवार को इशाकचक पुलिस ने सुपौल से दोनों प्रेमी जोड़े को बरामद किया। सुमित के मुताबिक दोनों में काफी पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की बांका जिले की रहने वाली है। वह परिवार के साथ किराये के मकान में लालूचक ईंट-भट्ठा के पास किराये के मकान में रहती है। कुछ दिन पहले हम दोनों को मोबाइल पर बात करते हुए लड़की के परिवार वालों ने देख लिया था। इसके बाद हम दोनों के बीच बातचीत होनी बंद हो गई। इसी बात से परेशान होकर रविवार को मैं लड़की को लेकर सुपौल चला गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की का मेडिकल जांच करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *