जाम से त्रस्त रहा भागलपुर का विक्रमशिला सेतु

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर सोमवार तड़के से सुबह तक करीब आठ घंटे का भीषण जाम लग रहा। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार पुल होते हुए बाईपास तक लगी हुई थी। स्थिति यह थी कि जाम की वजह से छोटे वाहन भी आगे-पीछे नहीं हो पा रहे थे।जहां-तहां वाहन फंसे हुए थे। कुछ बाइक सवार फुटपाथ पर अपनी बाइक को लेकर विक्रमशिला सेतु को पार कर रहे थे। दरअसल, नवगछिया इलाके में तड़के एक सड़क दुर्घटना हो गई।

इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके असर से ही सेतु पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह विधायक के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से शुरू हो सका। तड़के 2.30 से तीन बजे के बीच घटना हुई थी। लोगों ने घटना के बाद सड़क जाम कर दिया था। इस कारण सुबह 10 बजे के बाद नवगछिया की तरफ जाम टूटने के बाद वाहनों को धीरे-धीरे बढ़ाया जाने लगा।

जाम में सबसे ज्यादा भारी वाहन थे, सुबह होने के बाद सेतु पार कर जाने वाले अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने चारपहिया वाहनों से सड़क पर फंसे रहे। विशेष कर बसों और कार सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना पर सुबह ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके पूर्व टीओपी थानेदार प्रभाकर कुमार जाम टूटने के बाद वाहन एक दूसरे को ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ में थे। उसे रोकने के लिए सेतु पर भी पुलिस जवानों को लगाया गया। दिन को 11 बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो सका।

  • ये भी पढ़े..

    खेत की जुताई के दौरान किसान पर हमला, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अंगीका भाषा पर मंथन, महोत्सव को सफल बनाने और पहचान दिलाने पर जोर

    Share Add as a preferred…