जमीनी विवाद को लेकर अपने हक की लड़ाई के लिए जूझता परिवार दबंगों से छिपछिपकर कर रहने को मजबूर, बना हुआ है पूरे परिवार पर जान का खतरा

एक ऐसा परिवार जो अपने हक की आवाज उठाई तो उसे दबंगों ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। अब वह परिवार अपना गुजर बसर करने को मजबूर है। पति-पत्नी और दो बच्चे किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। दबंगों से सताया पूरा परिवार आज भागलपुर के कुछ मीडिया कर्मियों से मुखातीव होकर अपनी आपबीती बताई।

उन्होंने कहा जमीनी विवाद में हमारे बड़े भाई ने ही हम लोगों के सारे जमीन को अपने कब्जे में कर लिया है और इतना ही नहीं मेरे हिस्से का जितना जमीन है। वह भी अवैध तरीके से बेचना शुरू कर दिया है। जब हम लोग अपने हिस्से की मांग करते हैं। तो हमें पूरे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके चलते हम लोग इधर-उधर की ठोकर खा रहे हैं। इसकी जानकारी हम लोगों ने उपमुख्यमंत्री जिलाधिकारी से लेकर कई लोगों को दिया। लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो पाया है।

यह मामला जमीनी विवाद का है और यह जमीन कटिहार जिला में अवस्थित है। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए नारायण शर्मा और नूतन कुमारी शर्मा के आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। अपने साथ दो छोटे-छोटे बच्चों को भी लेकर भटकने को यह परिवार मजबूर है।साथ ही दबंग से परेशान परिवार वालों ने कहा कि मेरे बड़े भाई ने मुझे और मेरे पूरे परिवार को करने के लिए कई दबंगों को सुपारी दे रखी है।  जिसके चलते हम लोग अपने ही घर से भागे-भागे फिर रहे हैं। पीड़ित पति-पत्नी अपने सभी जमीन के कागजातों को भी मीडिया कर्मियों से साझा किया।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *