जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ 1 आरोपी को किया अरेस्ट

जिले के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले समीर कुमार सिंह के घर छापेमारी कर करीब 20 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पुलिस ने डिजिटल तराजू और आइफोन भी जब्त कर लिया है।

मामले में एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि टीम का गठन कर यह कार्रवाई किया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा की लोकसभा चुनाव को देखते हुए मादक प्रदार्थ के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है. आज इसी के तहत कदमा थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई किया गया है. जहां बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…