जन सुराज से लगातार जुड़ रहे हैं राजद के नेता, अब भागलपुर के बड़े नेता अजीत यादव और नेत्री आशा जायसवाल राजद छोड़कर जन सुराज से जुड़े

RJD के कई नेता लगातार जन सुराज अभियान से जुड़ रहे हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक पत्र जारी कर राजद के नेताओं से जन सुराज में नहीं जुड़ने की अपील की थी और ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही थी। हालांकि जगदानंद सिंह के इस पत्र का कोई असर होता हुआ दिख नहीं रहा है। बड़ी संख्या में राजद और अन्य पार्टियों के नेता जन सुराज से जुड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में भागलपुर के राजद नेता अजीत यादव पार्टी छोड़कर जन सुराज से जुड़ चुके हैं। वे भागलपुर में राजद के जिला प्रवक्ता थे और इसके पहले राजद के किसान प्रकोष्ठ से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा राजद नेत्री आशा जायसवालभी राजद छोड़कर जन सुराज से जुड़ गई हैं। आशा जायसवाल राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष और सुल्तानगंज से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। इन नेताओं के जन सुराज से जुड़ने का असर राजद आलाकमान पर भी दिखने लगा है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र लिखकर इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये राजद की हताशा को दिखाता है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…