जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने में लगा हूं:मुख्यमंत्री नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों-सिद्धांतों पर चलते हुए उनके सपनों को पूरा करने में लगा हूं। वंचितों और कमजोर वर्गों को सशक्त करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई कार्यक्रम और योजनाएं चलाईं। वहीं, महिला सशक्तीकरण को लेकर भी बिहार में जो काम हुए हैं, वो एक मिसाल है। इन योजनाओं का काफी लाभ संबंधित वर्ग को मिला है।

मुख्यमंत्री सोमवार को एक अणे मार्ग में जदयू द्वारा चलाए जा रहे कर्पूरी चर्चा के आयोजन में लगे नेताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी चर्चा से संबंधित जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री को माजूद नेताओं ने बताया कि 128 विधासभा क्षेत्र में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा चुका है। शेष विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में पार्टी द्वारा आोयजित कर्पूरी जन्मशताब्दी की तैयारी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अच्छे से कार्यक्रम कीजिए। हाल ही में भीम संसद का आयोजन बहुत ही बेहतर ढंग से पार्टी ने किया था। मालूम हो कि कर्पूरी चर्चा को सफल बनाने के लिए 11 टीमें बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में सभी वरिष्ठ मंत्री, पार्टी विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *