चोरों ने बजरंगबली की गदा और सोने का लॉकेट उड़ाया

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के बजरंगबली मंदिर से बजरंगबली का गदा और सोने का लॉकेट हुआ चोरी

चोर ने बजरंगबली को भी नहीं छोड़ा 

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में बजरंगबली मंदिर से बजरंगबली का गधा व सोने का लॉकेट चोरी करके चोर फरार हो गया। चोरी की सारा करतूत पूर्व मुखिया हेमा देवी के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि कल देर रात चोरों ने बजरंगबली का गधा और सोने का लॉकेट चोरी कर ई रिक्शा से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर उप मुखिया सत्यम सिंह के द्वारा सुलतानगंज थाना अध्यक्ष प्रियरंजन को फोन पर जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *