चुनाव रिजल्ट के बाद बढ़ सकती है लालू फैमली की मुश्किलें! : लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने CBI को दिया बड़ा आदेश

 लालू यादव और राबड़ी देवी से जुड़े जमीन के बदले नौकरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने सीबीआई को कन्क्लूडिंग चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय दे दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई आगामी सात जून को होगी। लालू फैमिली पर आरोप है कि उन्होंने जमीन लेकर लोगों को रेलवे में नौकरी दी है।

लालू यादव पर आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2004-2009 के दौरान तत्कालीन केंद्रीय रेलमंत्री (लालू यादव) ने ग्रुप डी पद पर अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन लेकर उनसे आर्थिक लाभ प्राप्त किया है। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाए हैं कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा-निर्देशों के अनुरुप नहीं थीं।

दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल करने का समय मांगने के बाद सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने CBI को आखिरी और कन्क्लुडिंग चार्जशीट दाखिल करने के लिए 7 जून तक का वक्त दे दिया है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उधर, कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी भी जताई है और CBI के यह कहने कि चार्जशीट दाखिल किए जाने के अंतिम चरण में है। कोर्ट ने कहा कि हर बार सुनवाई पर यही कहा जाता है। 7 जून तक अब चार्जशीट दाखिल कर ही दी जाए। इस मामले में ईडी ने लालू प्रसाद यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव आदि को पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *