चुनाव में जो परिणाम उसकी की गई समीक्षा : उपेंद्र कुशवाहा

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एनडीए की तरफ से राज्यसभा के कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी शनिवार को दो दिवसीय बैठक के उपरांत प्रेस और मीडिया के साथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद दो दिनों की बैठक आयोजित की गई थी। कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आए उसकी समीक्षा की गई।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बहुत अधिक अंतर से वहां (काराकाट) से उम्मीदवारों की जीत हुई थी। पर इस बार अंतर बहुत कम था। समीक्षा में कई तरह के निष्कर्ष निकले हैं। आगे बिहार विधानसभा की चुनाव में रणनीति बनाई जाएगी। एनडीए गठबंधन में जहां चर्चा करने की जरूरत होगी वहां हम चर्चा करेंगे। एक कारण जो सबने बताया कि को-आर्डिनेशन की बहुत कमी दिखी। ठीक से को-आर्डिनेशन नहीं हो पाया है। कहीं थोड़ा को-आर्डिनेशन हुआ कहीं कुछ नहीं हुआ। इसका आगे आभाव नहीं रहे, इसके लिए एनडीए गठबंधन के साथ बैठक में अपनी बात रखेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में को-आर्डिनेशन सही से हो। हमारी पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी चुनाव के दो महीने पहले ही हुआ। अगस्त से सदस्यता अभियान हम शुरू करेंगे। अगले दो महीने सदस्यता अभियान पार्टी का चलेगा। हर जिले में वहां के साथी तय करेंगे की सदयता पर्व कब मनाया जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव को बोलने से कुछ नहीं होता है। जितना ही बोलेंगे उतना ही एनडीए और मजबूत होगा।

Related Posts

ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश: पटना के खानकाहों में सजदा, लोगों को दी मुबारकबाद

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading