चीन ने भी माना भारत में तीसरी बार आ रही मोदी सरकार

भारत में मैराथन इलेक्शन के बाद अब रिजल्ट की बारी है और कल सुबह 8 बजे से भारतीय चुनाव आयोग चुनाव के नतीजों को जारी करना शुरू करेगा। लेकिन, आखिरी चरण के चुनाव के बाद आए Exit Poll में नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी की संभावनाएं जताई गईं हैं।जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घरेलू और विदेशी नीतियां निरंतरता बनाएगी रखेंगी, क्योंकि उनकी कोशिश देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगे रहने की उम्मीद है।

ग्लोबल टाइम्स ने विश्लेषकों के हवाले से कहा कि द्विपक्षीय संबंध, स्थिर विकास और मतभेदों को दूर करने के लिए खुले संचार को बानाए रखने की जरूरत है. इसके लिए विश्लेषकों ने भारत से सहयोग करने के महत्व पर जोर दिया. सरकारी मीडिया ने आगे कहा, ‘भारत में लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव शनिवार को समाप्त हो गए. भारत की मीडिया ने रविवार को बताया कि सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की 12 एग्जिट पोल में जीत की भविष्यवाणी की गई है.’

तीसरी आर्थिक शक्ति के लिए मोदी करेंगे काम- चीन
चीनी मीडिया ने लिखा, ‘विश्लेषकों ने कहा है कि यदि इस बार नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत में जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार सत्ता में बने रहने वाले मोदी दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे.’ ऐसे में नरेंद्र मोदी की समग्र घरेलू और विदेश नीतियों में मजबूत निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है. इसमें बदलाव होने की उम्मीद कम नजर आ रही है. सिंघुआ यूनिवर्सिटी में रणनीति संस्थान के निदेशक कियान फेंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए पहले से तय घरेलू और विदेश नीति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे. भारत आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा तेजी से काम करेगा.

Screenshot 20240603 092913 X

भारत-चीन टकराव होगा कम- चीनी विशेषज्ञ

कियान ने कहा, ‘तीसरी बार सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से भारत के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास जारी रखेंगे.’ भारत को अग्रणी शक्ति बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के लिए मोदी सरकार और तेजी से काम करेगी. चीन-भारत संबंधों को लेकर चीनी विशेषज्ञों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ने की उम्मीद कम है. ग्लोबल टाइम्स में पीएम मोदी की तरफ से हाल ही में दिए गए बयान की भी चर्चा हुई, जब मोदी ने कहा था कि ‘भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं.’

मोदी के इंटरव्यू को किया याद

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ‘अमेरिकी मैग्जीन न्यूजवीक को अप्रैल महीने में दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध अहम और सिग्निफिकेंट हैं. उन्होंने कहा था कि भारत और चीन को अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही टकराव की स्थिति को तत्काल हल करने की आवश्यकता है ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों में खटास को पीछे छोड़ा जा सके. मोदी ने यह भी कहा था कि भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे इलाके और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं.’

 

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *