चार को बिहार के बेतिया में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बिहार : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का बिहार दौरा तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेतिया आ रहे हैं। चार फरवरी को बेतिया में उनकी रैली प्रस्तावित है। इसके पहले 30 जनवरी को कटिहार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली होगी। फरवरी में गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे।

बिहार भाजपा के नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री को पहले 27 जनवरी को ही आना था। लेकिन बाद में पीएम का यह दौरा स्थगित हो गया है। अब चार फरवरी को पीएम का बेतिया में कार्यक्रम तय हुआ है। बेतिया में प्रधानमंत्री केंद्र सरकार द्वारा चल रही परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रेलवे, सड़क सहित अन्य मंत्रालयों की 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात वे बिहार को देंगे। इसके बाद पीएम बेतिया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…