चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या, पति पकड़ा

नई दिल्ली : उत्तरी जिले के बुराड़ी इलाके में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी। महिला की पहचान गड्डा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय कविता के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी पति कुंदन शाह को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल छेनी, खून से सना कपड़ा, मोबाइल बरामद किया है। आरोपी प्लंबर का काम करता है। वारदात से पहले कविता का पति से झगड़ा हुआ था। परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि कविता पति और चार बच्चों के साथ रहती थी। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है।

वारदात के वक्त घर में सिर्फ दंपती ही मौजूद था। बाद में पुलिस ने स्थानीय सूत्रों और तकनीकि विशेषज्ञों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली। उसने खुलासा किया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था, क्योंकि उसकी पत्नी अन्य लोगों से फोन पर बातें करती थी।

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…