चंपई सोरेन बोले – राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम

राज्यपाल को पत्र लिख कर चंपई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन की ओर से 47 विधायकों के समर्थन के दावे और 43 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र समर्पित किया गया था। यह बहुमत के आंकड़े से अधिक है।वह राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम हैं।

विधायक और राज्य की जनता राज्यपाल से उम्मीद करती है कि जल्द ही एक लोकप्रिय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेंगे और राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे।

बसंत साथ गए, सीता का भी समर्थन महागठबंधन में शामिल झामुमो के जिन चार विधायकों को लेकर संशय की स्थिति बताई जा रही थी उनमें से बसंत सोरेन महागठबंधन के अन्य विधायकों के साथ समर्थन में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कहा कि वह महागठबंधन सरकार को ही समर्थन देंगी। वह दिल्ली से लौट कर रांची आ गई हैं। उन्होंने कहा कि वह दुर्गा सोरेन के खून पसीने से खड़ी पार्टी को छोड़ने का सोच भी नहीं सकती।

गठबंधन मजबूत है। कोई कुछ नहीं कर सकता। राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने सकारात्मक बात की है। -चंपई सोरेन, नेता महाठबंधन विधायक दल

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…