गौतम गंभीर ने कहा-‘भारत का कोच बनना पसंद करूंगा’

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे होने की अटकलों के बीच पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देना पसंद करेंगे। गंभीर ने हाल में कोलकाताको तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया। राहुल द्रविड़ का अनुबंध टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है।

टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी। पर अभी स्पष्ट नहीं है कि गंभीर ने इसके लिए आवेदन भरा है या नहीं। अबुधाबी में एक कार्यक्रम के इतर गंभीर ने कहा, अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करोगे।

  • Related Posts

    पटना के ‘गोल्डन बॉय’ अजहान ने फिर रचा इतिहास! राष्ट्रीय ऑटिज्म एथलेटिक्स में जीता लगातार दूसरा स्वर्ण; खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने थपथपाई पीठ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मोतिहारी के सरकारी स्कूलों में अब मचेगा शोर! खेल सामग्री के लिए ₹25,000 तक का बजट जारी; डीपीओ प्रहलाद गुप्ता ने प्रिंसिपलों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *