गुब्बारा फुलाने के दौरान 9 साल के बच्चे की मौत

गजरौला गांव खाईखेड़ा में मुंह से गुब्बारा फुलाते समय एक नौ साल के बालक की हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। गांव के रहने वाले पप्पू का पुत्र बाबी गुरुवार की शाम को गुब्बारों के साथ खेल रहा था। वह खुद ही मुंह से गुब्बारे फुला भी रहा था।

इस दौरान अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई और सांस आने में दिक्कत होने लगी। तुरंत स्वजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि बालक अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। बालक की सांस नली में गुब्बारा फंसने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव घर ले गए।

 

  • Related Posts

    Maha Kumbh Stampede के बाद हालात काबू में, पवित्र स्नान रद्द; देररात मची भगदड़ में कई लोग दबे

    प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी…

    Continue reading