गया एयरपोर्ट पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नप की अध्यक्ष ललिता देवी ने की मुलाकात, बोधगया को विकसित करने की उठायी मांग

नगर परिषद बोधगया के अध्यक्ष ललिता देवी ने आज गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उन्होंने देश के गृहमंत्री से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही सम्पूर्ण बोधगया के विकास को लेकर बाते रखी।

ललिता देवी ने मांग करते हुए  कहा की बोधगया एक विश्व धरोहर स्थल है और यहां कई देशों के पर्यटक आते है।लेकिन उस मानक पर अभी तक बोधगया का विकास नहीं हो सका है। बोधगया में और भी विकास की जरूरत है। वही ललिता देवी के अनुसार अमित शाह ने  बोधगया के और भी विकास करने को लेकर आश्वासन दिया है।

ललिता देवी ने कहा की गृहमंत्री ने बोधगया को महानगरों के मानक पर विकास करने की बात कही। गौरतलब है की काराकाट चुनावी सभा के लिए गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद काराकाट के लिए रवाना हो गए।

  • Related Posts

    वैशाली में 15 मिनट में साफ हुई दुकान: शटर गिराकर 10 लाख की ज्वेलरी लूटी; कनपटी पर पिस्टल सटाकर कर्मियों को बनाया बंधक, CCTV की हार्ड डिस्क भी उखाड़ ले गए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *