खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र में किलकारी भागलपुर के तीन बच्चे चयनित

भागलपुर : किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के 1 बालक व 2 बालिका का चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (के.आई.एस.सी.इ) पटना में हुआ है।इसकी पहली चयन प्रक्रिया की शुरुआत पाटलिपुत्रा खेल परिसर में दिनांक 19/04/2024 से 21/04/2024 तक आयोजित की गई थी।जिसमें किलकारी भागलपुर के 14 बच्चों ने भागीदारी ली थी।जिसमें देश के चर्चित कोच के निर्देशन में यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।किलकारी के बच्चों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

जिसमें 4 बालिका व 1 बालक का अगले चरण में 15 दिवसीय शिविर के लिए चयन किया गया।इस बारे में जानकारी देते हुए कुश्ती प्रशिक्षक वीर अभिमन्यु ने कहा यह 15 दिवसीय शिविर का आयोजन पाटलिपुत्रा खेल परिसर में दिनांक 19/05/2024 से 03/06/2024 तक आयोजित हुई थी,जिसमें चयनित बच्चों को 15 दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों द्वारा उन्हें जाँचा गया और जिन्होंने इस शिविर में अच्छा प्रदर्शन किया उनका चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (के.आई.एस.सी.इ) के पटना में हुआ है।जहाँ उन्हें 4 वर्ष तक निशुल्क कुश्ती का प्रशिक्षण राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा।इस शिविर में किलकारी भागलपुर के कुश्ती विधा के बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और 1 बालक व 2 बालिका का चयन (के.आई.एस.सी.इ) में हुआ।चयनित होने वाले बच्चों में 40 किलो वर्ग भार में अंकित कुमार पिता का नाम मनोज तांती साहेबगंज का रहने वाला है,वहीं 42 किलो वर्ग भार में रूपा कुमारी पिता का नाम विजय मंडल एकचारी की रहने वाली है।

जबकि 50 किलो वर्ग भार में मीनाक्षी कुमारी पिता का नाम मनोज मंडल कंपनीबाग की रहने वाली है।वहीं प्रमंडल कार्यक्रम समन्वय रूपा रानी ने कहा सभी चयनित बच्चों को बधाई,उनकी कड़ी मेहनत सफल हुई। किलकारी के बच्चों में बहुत प्रतिभा है और बच्चे इसे अपने मेहनत से साकार कर रहे हैं।मौके पर संबोधित करते हुए किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी साहिल राज ने कहा चयनित होने वाले सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं,इसके लिए बच्चों ने खूब परिश्रम किया था,अब यह तीनों बच्चे आगे का प्रशिक्षण खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (के.आई.एस.सी.इ) के पटना में प्राप्त करेंगे।और आने वाले समय में भारत की ओर से कुश्ती का प्रतिनिधित्व करेंगे।चयनित बच्चे 17/06/2024 को रिपोर्टिंग के लिए पटना रवाना होंगे।

Related Posts

बिहार में बदलेगा मौसम: पटना से भागलपुर तक तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में ‘इश्क’ पर छिड़ा ‘कानूनी’ संग्राम! “लड़के को पीटा और उल्टा केस भी कर दिया”; SP दफ्तर घेरकर महिलाओं ने मांगा इंसाफ

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *