कोहरे का कहर : 3 घंटे देरी से भागलपुर पहुंची तेजस राजधानी

आनंद विहार से खुलकर भागलपुर होते हुए अगरतला तक जाने वाली डाउन 20502 तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब 3 घंटे देरी से भागलपुर पहुंची। भागलपुर में सही समय 1235 बजे दोपहर था, लेकिन शाम 351 बजे पहुंची। घने कोहरे के कारण ट्रेन देरी से चल रही थी।

आनंद विहार के अलावा अन्य स्टेशन से काफी संख्या में यात्री भागलपुर पहुंचे। साथ ही भागलपुर से भी अगरतला की ओर जाने वाले यात्री सवार हुए। तेजस पहली बार बदली हुए दिशा से अगरतला की ओर भागलपुर होकर जा रही थी।

आदमपुर निवासी कुमार सौरव ने बताया कि वह भागलपुर पहली बार राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसके पहले वे अक्सर विक्रमशिला या अन्य ट्रेनों से आते थे। उन्होंने कहा कि सफर का अनुभव शानदार रहा। आदमपुर की अनुभा चौधरी ने कहा कि दिल्ली रूट के लिए राजधानी सबसे बेहतर विकल्प है। इसी तरह मिरजानहाट के सुशील चौधरी और इशाकचक के आनंद ने भी यात्रा को शानदार बताया।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    17 मार्च को ‘सुशासन बाबू’ की भागलपुर में दस्तक! रातों-रात चमकने लगा शहर; मंजूषा कला से सज रही दीवारें, सड़कों पर बिछी नई परत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading