कोशी नदी में कटाव से खगड़िया में दहशत

खगड़िया: बारिश शुरू होते ही नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि होने के साथ बिहार का शोक कहे जाने वाले कोसी (Kosi) नदी के तटीय इलाकों में लोगों में दहशत भी बढ़ने लगा है। खगड़िया के चौथम में कोसी नदी के किनारे कटाव जारी है। कटाव से हर दिन सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है।

कोसी में हो रहे नदी से कटाव में आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से कटाव को लेकर मदद की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने बताया कि कोसी नदी के कटाव में कई घर पानी में समा चुका है। लोग अपने स्तर से कटाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं जो कि नाकाफी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन कोशिश करती तो लोगों को राहत मिलता।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…