कोरोना के मामलों में उछाल, 756 नए केस, पांच की गई जान

देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 756 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही पांच संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,049 हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान केरल और महाराष्ट्र में कोविड-19 के दो-दो मरीजों की मौत हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर में एक मरीज की मौत हुई। पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी। लेकिन वायरस के नए उपस्वरूप जेएन.1 के कारण मामलों में तेजी आई है।

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में लगातार बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंगा, कोसी, गंडक और कमला समेत कई नदियां उफान पर

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल भागने की कोशिश में उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा और मोबाइल बरामद

    Share Add as a preferred…