कैमूर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बिहार के कैमूर जिले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर की है। घटना के संबंध मेम मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जिन दो लोगों को गोली लगी है उसमें नीतीश और आकाश का नाम शामिल है। एक को पेट में और दूसरे के हाथ में गोली लगी है।

हालांकि किस मामले को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि घायल लोगों के द्वारा कोई आवेदन अभी नहीं दिया गया है, लेकिन पूरे मामले की जांच चल रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच की मांग पर आज सुनवाई

    Share Add as a preferred…