केन्द्रीय भूमि जल, मध्य पूर्वी-क्षेत्र, पटना में क्षेत्रीय हिंदी राजभाषा कार्यशाला आयोजित 

केन्द्रीय भूमि जल, मध्य पूर्वी-क्षेत्र, पटना में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार (13/06/2024) को हिंदी राजभाषा कार्यशाला आयोजित किया गया।इस कार्यशाला में अजीत कुमार शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) द्वारा “राजभाषा कीसंवैधानिक स्थिति, राजभाषा अधिनियम एवं नियम“ विषय पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला नेकार्यालय में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने की आवश्यकता बताई।

इस कार्यशाला में केन्द्रीय भूमि जल, मध्य-पूर्वी क्षेत्र, पटना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, पटना, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पटना एवं इंडियनफार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कारपोरेशन के अधिकारियों/कर्मचारियोंने भाग लिया। अन्य विभागों से आये अधिकारियों ने अपने विभाग में राजभाषा हिंदी में हो रहे कार्यों के विषय में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सोनम, वैज्ञानिक-‘घ’ ने किया। खुशबू आनन्द, वैज्ञानिक-‘घ’ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *