केन्द्रीय बजट 2024-25 के अंतिम चरण की प्रक्रिया केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा परंपरागत हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई

केन्द्रीय बजट 2024-25 के अंतिम चरण की प्रक्रिया आज केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा नई दिल्ली में परम्परागत हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई। इस कार्यक्रम में वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त मंत्रालय के सचिव, केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के प्रमुख तथा वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान श्रीमती सीतारामन ने बजट छापने वाले सदस्यों और मंत्रालय के अन्‍य कर्मचारियों को हलवा बांटा।

केन्द्रीय बजट 2024-25 इस महीने की 23 तारीख को पेश किया जाएगा। बजट के दस्तावेज हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में केन्‍द्रीय बजट मोबाइल ऐप पर संसद में बजट भाषण समाप्त होने के बाद उपलब्ध होंगे।

Related Posts