केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत को 2047 तक विकसित बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प में कृषि और संबंधित क्षेत्र निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि और कृषि संबंधित क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई दिल्‍ली में कल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्‍थापना और प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा है और किसान इसका आधार।

उन्‍होंने कहा कि किसान और कृषि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर श्री चौहान ने किसानों के लिए समर्पित कुछ उत्‍पाद और फसलों की 25 किस्‍में जारी की।

  • Related Posts

    सफ़र से कहीं बढ़कर: स्वच्छता की संस्कृति ही बनाती है यात्रा को सुखद और सुरक्षित

    कोलकाता, 23 मार्च 2026: भारतीय…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की किल्लत पर ‘फुल स्टॉप’! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, जमाखोरों पर गिरेगी गाज”

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस के ‘बैकलॉग’…

    Continue reading