केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान जारी

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना इकाई द्वारा आज से पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में चार दिवसीय विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का सोमवार (27.4.24) दूसरा दिन था । इस अवसर पर नगर मैरिन ड्राइव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के उपनिदेशक संजय कुमार द्वारा विशेष हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से बढ़ चढ़ कर आगामी 1 जून को मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम द्वारा केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आम जनता को आगामी 1 जून को पटना साहिब तथा पाटलिपुत्र लोक सभा क्षेत्र में होने वाले लोक सभा मतदान के प्रति जागरूक किया गया।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने मतदान की प्रक्रिया तथा मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से युवा , महिला, वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहली बार मत दे रहे मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर सेल्फी स्टैंड, स्टैंडी तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी तथा परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंत्रालय से संबद्ध सुरांगन , पटना के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत तथा “पहले मतदान फिर जलपान” नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई ।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राजू कुमार तथा सुरेंद्र चौधरी तथा स्थानीय नागरिकों की प्रमुख भूमिका रही। कल दिनांक 28 मई 2024 को जागरूकता अभियान पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *