केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कोलकाता में दामोदर घाटी निगम- डीवीसी मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कोलकाता में दामोदर घाटी निगम- डीवीसी मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। खट्टर ने बताया है कि डीवीसी भारत की पहली बहुउद्देशीय नदी परियोजना है और यह देश के विकास में योगदान दे रही है। बैठक में डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश समेत अन्य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री ने बिजली क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

इसके बाद ऊर्जा मंत्री शहर में ‘भाजपा चुनाव बाद समीक्षा बैठक‘ में भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांतो मजूमदार भी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    TMC में बगावत की अटकलों के बीच बदले अंदाज में दिखीं सायोनी घोष, कोलकाता एयरपोर्ट पर सीक्रेट लुक ने खींचा ध्यान

    Share Add as a preferred…

    “मैं ममता दीदी के साथ था, हूं और रहूंगा” — बगावत की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा यू-टर्न

    Share Add as a preferred…