किऊल जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़

बिहार के लखीसराय में किउल रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे ट्रेन की कई बोगियों को चपेट में ले लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौके पर कई दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं. आग किसी वजह से लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि पटना से जसीडीह जा रही मेमू किउल फ्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी थी. ट्रेन में कुछ यात्री बैठे हुए थे उन्होंने कुछ धुआं उठते हुए देखा और वो नीचे उतर गए और कुछ देर बाद ट्रेन से आग की लपटें उठने लगीं. इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर से किऊल के बीच 12 जुलाई को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, छात्रों और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Share Add as a preferred…

    रेल रोको आंदोलन और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *