कहलगांव में पूर्व मुखिया से मांगी रंगदारी, केस

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के कीर्तनिया पंचायत के अम्मापाली गांव के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ झूंपा सिंह ने शुक्रवार को कहलगांव थाना में आवेदन देकर फोन पर गाली गलौज करते, रंगदारी मांगने, जान से करने की धमकी देने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है।

आवेदन में कहा है कि शुक्रवार को कहलगांव अनुमंडल मुख्यालय में कुछ कार्य हेतु गया हुया था। तभी मेरे मोबाइल नंबर 9931946671 पर मोबाइल नंबर 9718360198 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने गाली गलौज करते हुए किसी अमित राज का नाम लेकर क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानना चाहा। जब मैंने अमित राज कौन है कि जानकारी मांगा तो दो लाख की रकम की मांग की और कहा कि रंगदारी समझना है तो रंगदारी ही समझो देना होगा नहीं तो बुरा परिणाम भुगतना होगा और जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस संदर्भ में टेलीफोन एवं व्हाट्सएप पर एसडीपीओ वन एवं टू को सूचित किया। कहलगांव थाना में लिखित मामला दर्ज कराया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अतुलेश सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading