कहलगांव नगर पंचायत के 13 वार्डों में जलापूर्ति बाधित

कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाली कुलकुलिया के पुराने पंप हाउस से गुरुवार को शहर के दक्षिणी क्षेत्र के कुल 13 वार्डों में पार्क चौक के निकट स्थित चेक वॉल्व खराब रहने के चलते जलापूर्ति नहीं हो पाई। वार्ड एक से 13 तक जलापूर्ति बाधित रही।

उक्त पाइपलाइन से रोटेशन के आधार पर सभी वार्ड को पानी रोक-रोक कर जलापूर्ति की जाती है। चेक वॉल्व खराब होने की वजह वार्ड नंबर सात से 13 तक में पुराने पंप हाउस से जलापूर्ति पिछले सात दिनों से नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को चेक वॉल्व की मरम्मत के लिए खोला गया। कार्य कर रहे मिस्त्रत्त्ी अनिल कुमार ने बताया कि चेक वॉल्व को खोलकर मरम्मत के लिए भेज दिया गया है।

शुक्रवार को मरम्मत हो जाने के बाद वॉल्व को लगाया जाएगा। जलापूर्ति बाधित रहने की वजह से उक्त वार्ड के लोगों को गंगा नदी के पानी एवं बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि चेक वॉल्व मरम्मत के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को लगाकर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर कमिश्नर के पास पहुंची जनता: जन संवाद में छाए रहे भूमि विवाद के मामले; अधिकारियों को टास्क- तुरंत सुलझाएं और रिपोर्ट दें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading