कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह तय हो चुका है कि फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश भी समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक समस्याएं हैं. जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं और जहां भाजपा है वहां समाधान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के 5 चरण पूरे हो चुके हैं और कल यानी 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान होना है. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग कल तक भाजपा के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे उनका गुब्बारा भी फूट चुका है. अब कांग्रेस और INDI गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता… कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह तय हो चुका है कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार’.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज देश भी समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक समस्याएं हैं. जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं और जहां भाजपा है वहां समाधान है. इसलिए देश ने नारा बुलंद किया है ‘4 जून 400 पार’. पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है हमें इसे दोबारा से संकट में नहीं जाने देना है, कांग्रेस ने दशकों तक यहां जो पाप किए थे, अब झाड़ू पार्टी कांग्रेस की उसी विष बेल को खाद, पानी दे रही है. इन्होंने कहा था कि ये 2 महीने में नशे के कारोबार को बंद करेंगे लेकिन आज पंजाब में ड्रग्स डीलर्स को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब के लोग भी समझ गए हैं कि झाड़ू पार्टी वाले नशे के थोक व्यापारी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है कि वे अब पंजाब की काली कमाई में डुबकी नहीं लगा पाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झाड़ू वाली पार्टी कांग्रेस द्वारा लगाई गए आपातकाल से भी प्रेरित है. यह कांग्रेस की फोटो कॉपी पार्टी है, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे झुक नहीं रहा उसपर मुकदमे करा रहे हैं, यही इनकी असलियत हैं. मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करता हूं उन्होंने बीड़ा उठाया है कि भाजपा ‘फ्रीडम ऑफ प्रेस’ के खिलाफ झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी.

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव आयोग में बड़ा दावा, प्रशांत किशोर पर खर्च सीमा और डिजिटल प्रचार नियमों के उल्लंघन का आरोप

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *