कमरे में ले जाकर गुरुजी करते हैं गंदी बात…छात्राओं के आरोप पर भड़के ग्रामीण, स्कूल में जाकर जमकर काटा बवाल

जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना के मध्य विद्यालय के शिक्षकों पर छात्राओं ने दूसरे कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। बार बार गुरुजी की इस हरकत से परेशान छात्राओं ने अपने परिवार को इस बात की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपी शिक्षक समेत 5 कर्मियों के साथ मारपीट भी किया। इस दौरान करीब एक घंटा तक स्कूल में हंगामा होता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर 112 वाहन की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से शिक्षकों को छुड़कर अस्पताल लाया।

मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाना लेकर पहुंची तो पीछे पीछे ग्रामीण और परिवार भी पहुंच गए। थाना में महिला पदाधिकारी की तैनाती नहीं रहने के कारण फर्द ब्यान के लिए बिहारशरीफ महिला थाना लेकर आई। यहां भी पहुंच कर ग्रामीणों और परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही और परेशान करने का आरोप लगा थाना के सामने हंगामा किया।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…