कटिहार में जीजा ने घर में घुस साला का गला रेता

कन्देला पटोल पंचायत अंतर्गत मीठापुर गांव में शनिवार की देर रात को घर में घुसकर जीजा ने साला को तेज धार हथियार से गला रेत कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी विक्रम कुमार चौधरी (30) को अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। डॉ. रोहित कुमार ने कहा कि तेज धार हथियार से गला को काटने के जख्म के निशान हैं। जख्मी की हालत काफी खराब है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि विक्रम कुमार चौधरी अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे।

शनिवार की देर रात में अचानक दरवाजा तोड़कर जीजा सदैव चौधरी एवं उनके साथ तीन-चार लोग घर के अंदर प्रवेश कर विक्रम कुमार चौधरी को पकड़ कर मारपीट करने लगा। इस बीच विक्रम चौधरी को तेज धार हथियार से गला रेतकर तथा पेट के पास चाकू घोंप कर जख्मी करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गया।

सुधानी ओपी अध्यक्ष कुमार भुवन ने बताया कि गला रेतने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मगर दोनों पक्षों द्वारा आपसी विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई है।

  • Related Posts

    शादी समारोह में चली गोली, डांस के दौरान युवक की हत्या, करीबी दोस्त पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में युवक का खून से लथपथ शव बरामद, कनपटी में गोली का निशान, पिस्टल और बाइक मिली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading