कटिहार:पार्षद पति समेत दो की गोली मारकर हत्या

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक पर गुरुवार शाम छह बजे बदमाशों ने कार सवार नगर निगम के वार्ड-45 की पार्षद खुशबू परवीन के पति छोटू पोद्दार और उनके दोस्त प्रीतम चौधरी को गोलियों से भून दिया। घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। गोलीबारी में कार चालक उदीप पोद्दार जख्मी हो गया।

जख्मी चालक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना का कारण पुलिस आपसी रंजिश बता रही है। पुलिस के अनुसार छोटू बिहार सहित यूपी आदि राज्यों में भी आपराधिक मामलों में वांछित था। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। एसपी ने बताया कि छोटू कुख्यात बदमाश रहा है।

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading