कंधा टकराने पर युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

नई दिल्ली : बादली इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने कंधा टकराने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की धारा में केा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि एकता अपार्टमेंट में अमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। अमनदीप रविवार रात को अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए गया था। उसके साथ दोनों बहनें गुरविंदर और जसविंदर भी थीं। लौटते वक्त कुछ युवकों से अमनदीप का कंधा टकरा गया। इसी बात पर युवकों ने अमनदीप के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

इसी बीच अमनदीप के बड़े भाई गुरप्रीत को झगड़े की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करने लगा। तभी हमलावरों ने 24 वर्षीय गुरप्रीत को खींच कर ले गये और चाकू से आधा दर्जन वार किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों ने घायल को बीएसए अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की पहचान मांगे, विजयपाल, रवि, सागर और तापसी के तौर पर हुई है। फिलहाल एसएचओ संजय कुमार की टीम ने रवि और विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…