कंकाल मिलने से सनसनी : गिरिडीह पुलिस ने जाँच की शुरू

गिरिडीह जिलाअपराध का गढ़ बनता जा रहा है । दिन ब दिन अपराध के आकड़े बढ़ते जा रहे हैं , अपराधी बेलगाम होते जा रहा है ।जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो जंगल में एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंकाल बरामद कर लिया है ।

बताया जा रहा है कि सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो जंगल से कंकाल मिला है । इससे लोगो में भय और आक्रोश देखा जा रहा हैं । वही सुचना मिलते ही पुलिस ने कंकाल के साथ एक बैग बरामद किया ।

मामले में एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि है। प्रथम दृष्टया कंकाल को देखने से महिला का कंकाल लग रहा है ।फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है ।आसपास के थानों से गुमशुदा या किसी अन्य प्रकार के मामले में महिला लापता हुई हो उस पर भी जानकारी जुटाई जा रही है ।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading