औरंगाबाद : भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुख

  • मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

पटना 2 जून 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद में एनएच पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गया के वाटर पार्क जा रहे थे सभीः बताया जाता है कि डेहरी की कचौड़ी गली के निवासी गुलाब चंद्र गुप्ता का पुत्र सनी गुप्ता अपने दोस्तों के साथ शनिवार को गया स्थित वाटर पार्क में घूमने जा रहा था. इस दौरान सनी खुद कार चला रहा था. औरंगाबाद NH के धर्मराज परिसर के पास कार से पहले एक बुजुर्ग को हल्की टक्कर लगी. इस घटना के बाद सनी कार लेकर भागने लगा, तभी कार बेकाबू हो गयी और सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुस गयी.

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *