ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के, टी20 में भी 200 पूरे

टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के दौरान सेंट लुसिया के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सुपर 8 मुकाबले में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ छक्कों की बरसात करते हुए टी20 इंटरनेशनल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। रोहित के नाम अब टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। रोहित ने मैच में पांच छक्के लगाने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली। रोहित ने इस दौरान मिशेल स्टार्क की एक ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन भी खींचे। देखें आंकड़े-

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स

200 : रोहित शर्मा, भारत

173 : मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड

137 : जोस बटलर, इंगलैंड

133 : ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया

132 : निकोलस पूरन, विंडीज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा इसी के साथ तीनों फॉर्मेट मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर था जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 130 छक्के लगाए थे। यही नहीं, रोहित शर्मा विंडीज के खिलाफ भी 88 छक्के लगा चुके है। इस लिस्ट में क्रिस गेल न्यूजीलैंड के खिलाफ 87, शाहिद अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ 86 तो ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ 85 छक्के भी शामिल हैं।

रोहित ने स्टार्क की ओवर से खींचे 29 रन

पहले खेलते हुए विराट कोहली जब 0 पर पवेलियन लौट चुके थे तो कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्टार्क की पहली 2 गेंदों पर लगातार छक्के लगाए। तीसरी गेंद पर चौका तो चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। यह देखकर कमेंट्री कर रही रिकी पोंटिंग भी उत्साहित दिखे। रोहित ने इसके बाद आखिरी गेंदों पर भी छक्का लगाकर स्टार्क की ओवर से 29 रन खींच लिए।

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के (पारियां)

63 – क्रिस गेल (31 पारियां)

48 – रोहित शर्मा (42 पारियां)

43 – जोस बटलर (33 पारियां)

40 – डेविड वार्नर (40 पारियां)

33 – युवराज सिंह (28 पारियां)

32 – विराट कोहली (30 पारियां)

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
आईपीएल 2026 से पहले CSK कैंप में पहुंचे संजू सैमसन, धोनी संग लंबी बातचीत ने बढ़ाई उत्सुकता

Share Add as a preferred…

Continue reading