ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने 25 मोबाइल धारकों को मोबाइल सौंपा

भागलपुर : ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने चोरी एवं गुम हुए 25 मोबाइल को वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपा है । मोबाइल मिलने के बाद सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर साफ तौर पर खुशी झलक रही थी ।इस बाबत भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि 25 मोबाइल धारकों को आज मोबाइल सोपा गया है और आगे भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई की जाएगी और मोबाइल धारकों को मोबाइल मिलने की संभावना भी रहेगा।

वहीं मोबाइल धारक शांभवी ने बताई की अब भागलपुर पुलिस पर भरोसा हम लोगों को है क्योंकि पिछले 1 साल पहले हमारा मोबाइल गुम हुआ था और आज हमें मोबाइल मिला है।उल्लेखनीय है कि भागलपुर पुलिस ने 2023 से अभी तक लगभग 409 मोबाइल जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपया है सभी के वास्तविक मोबाइल धारकों को सौपा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…