एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना टीका वापस मंगवाए

दुनियाभर में कोरोना महामारी के दौरान लोगों को टीके मुहैया कराने वाली ब्रिटेन की प्रमुख फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका अब अपने कोरोना के टीके को वापस मंगा रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उपलब्ध टीकों की अधिक संख्या को देखते हुए इन्हें वापस मंगाया जा रहा है।

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीकों को भारत में कोविशील्ड और यूरोप में वैक्सजेवरिया के नाम से बेचा गया था। यूरोपीय संघ (ईयू) की औषधि नियामक यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने एक नोटिस जारी कर पुष्टि की कि मार्च में एस्ट्राजेनेका द्वारा मंजूरी वापस लेने के बाद वैक्सजेवरिया अब ईयू के 27 सदस्य देशों में इस्तेमाल के लिए अधिकृत नहीं है।

एस्ट्राजेनेका ने कहा, वह वैक्सजेवरिया के लिए विपणन मंजूरी वापस लेने को दुनियाभर के नियामक अधिकारियों संग काम करेगी।

कंपनी ने कहा- टीके का दुष्प्रभाव वजह नहीं

कंपनी के अनुसार, दुनियाभर में तीन अरब से अधिक डोज की आपूर्ति की गई। टीके को वापस लेने का निर्णय इसके दुष्प्रभावों पर हाल के अदालती मामले से जुड़ा नहीं है। भारत में कोविड टीकों की 220 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं, उनमें से अधिकांश कोविशील्ड थीं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…