एवरेस्ट पर कचरे को लेकर कामी रीता ने जताई चिंता

एवरेस्ट पर्वत के महानतम गाइड में से एक शेरपा गाइड कामी रीता को नेपाल सरकार ने बुधवार को एवरेस्ट दिवस के मौके पर सम्मानित किया। इस मौके पर शेरपा ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर बढ़ते हुए कचरे को लेकर चिंता व्यक्त की है।

एवरेस्ट पर्वत शिखर पर रिकॉर्ड 30 बार चढ़ाई करने वाले शेरपा गाइड कामी रीता को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने बुधवार को यहां एवरेस्ट दिवस पर सम्मानित किया। आज ही के दिन 29 मई, 1953 को न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने पहली बार एवरेस्ट पर्वत शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।

कामी रीता ने कहा, ‘इस ओर हमें तुरंत ध्यान देना बहुत जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि एवरेस्ट दिवस वास्तव में सरकार द्वारा पर्वत शिखर के निकट स्थित शिविरों की सफाई के लिए अभियान चलाकर मनाया जाना चाहिए। एवरेस्ट पर लगभग हर साल सफाई अभियान चलाए जाते हैं।

ये भी पढ़े..

ईरान संकट के बीच दिल्ली में मार्को रुबियो का बड़ा संकेत, बोले- ‘कुछ घंटों में दुनिया को मिल सकती है राहत’

Share Add as a preferred…

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, 23 लोगों की मौत; ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *