एवरेस्ट पर कचरे को लेकर कामी रीता ने जताई चिंता

एवरेस्ट पर्वत के महानतम गाइड में से एक शेरपा गाइड कामी रीता को नेपाल सरकार ने बुधवार को एवरेस्ट दिवस के मौके पर सम्मानित किया। इस मौके पर शेरपा ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर बढ़ते हुए कचरे को लेकर चिंता व्यक्त की है।

एवरेस्ट पर्वत शिखर पर रिकॉर्ड 30 बार चढ़ाई करने वाले शेरपा गाइड कामी रीता को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने बुधवार को यहां एवरेस्ट दिवस पर सम्मानित किया। आज ही के दिन 29 मई, 1953 को न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने पहली बार एवरेस्ट पर्वत शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।

कामी रीता ने कहा, ‘इस ओर हमें तुरंत ध्यान देना बहुत जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि एवरेस्ट दिवस वास्तव में सरकार द्वारा पर्वत शिखर के निकट स्थित शिविरों की सफाई के लिए अभियान चलाकर मनाया जाना चाहिए। एवरेस्ट पर लगभग हर साल सफाई अभियान चलाए जाते हैं।

Related Posts

समंदर में ‘तेल’ का खेल! अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाई पाबंदी; ईरान ने सरेआम झुठलाया— “हमारे पास तो कोई तेल बचा ही नहीं, अमेरिका अफवाह फैला रहा है”

HIGHLIGHTS: वैश्विक बाजार में ‘कच्चे…

Continue reading
ट्रंप का ‘ट्रुथ सोशल’ धमाका! ईरान से युद्ध खत्म करने के दिए संकेत; बोले— “अब खुद अपनी सुरक्षा करें समंदर वाले देश, हम बस मदद करेंगे”

HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *