एयर गन लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, मोतिहारी में हेड मास्टर ने छात्र को पकड़ा

मोतिहारी में सरकारी स्कूल में एक छात्र पिस्टल जैसा दिखने वाला एयर गन लेकर पहुंच गया। इसके बाद अपने साथियों को डराने लगा। इसके कारण स्कूल के छात्रों में हडकंप मंच गया। वहीं जब इसकी जानकारी स्कूल के हेड मास्टर को लगी तो उन्होंने छात्र की पिटाई कर उससे एयर गन छीन लिया।इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ की है। जानकारी के अनुसार छात्र नौवीं में पढ़ता है। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हरसिद्धि थाना क्षेत्र की उज्जैन लोहियार पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में नौवीं का एक छात्र बुधवार को एयरगन लेकर स्कूल पहुंच गया। वह स्कूल में छात्रों की कनपटी में एयरगन सटाकर डरा रहा था। इससे भयभीत अन्य छात्र हल्ला करने लगे। इससे स्कूल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी।

 

हल्ला होने पर हेडमास्टर अभय कुमार ने छात्रों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद हेडमास्टर ने हथियार लेकर स्कूल पहुंचे छात्र को फटकार लगाते हुए उससे हथियार छीन लिया। हेडमास्टर अभय ने बताया कि पकड़ा गया हथियार चिड़िया मारने वाला एयरगन है। इसे पुलिस को कल सौंपा जाएगा।

 

  • Related Posts

    बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन से जुड़े काम नहीं होंगे प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में LPG संकट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: गैस एजेंसी सील, 132 सिलेंडर जब्त; कई लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    Continue reading