एमएसएमई पटना द्वारा जे.डी.महिला कॉलेज, पटना कॉलेज में  एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

 

पटना : 10-10-2023

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा मंगलवार (10-10-2023) को जे.डी.महिला कॉलेज, पटना कॉलेज में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति सहित विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागिगण, उद्यमिगण इत्यादि ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के उद्यमिता सह कौशल विकास योजना के अंतर्गत, इस कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार, आई.ई.डी.एस. के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई,जिसका उद्देश्य, अनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमियों/भावी उद्यमियों/ छात्रों/ छात्राओं के बीच उद्यमिता के महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बिहार राज्य में, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं विभिन्न प्रक्रियाओ के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था। इस कार्यक्रम में अतिथि एवं विशेषज्ञ के रूप में डॉ. मीरा कुमारी,प्राचार्य,जे.डी. महिला कॉलेज ,पटना , डॉ. हीना रानी ,नोडल अधिकारी ,जे.डी. महिला कॉलेज ,पटना , सुमन शेखर, महासचिव, लघु उद्योग भारती,बिहार चैप्टर, श्रीमति उषा तिवारी, समाजसेवी, अंकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे | इस कार्यक्रम संयोजन एवं समन्वयन इस कार्यालय के सहायक निदेशक सम्राट झा ने किया |

सम्राट झा, सहायक निदेशक ने कार्यक्रम उदेश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये उन्होंने उद्यमिता का महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को आए हुए सभी अतिथियों ने संबोधित किया एवं प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र मे आगे बढ्ने हेतु उत्साहवर्धन एवं आपने अनुभावों से उचित मार्गदर्शन दिया I इस कार्यक्रम मे उद्यमियों एवं भावी उधमियों को बिहार राज्य मे एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं जिला में विभिन्न औधोगिक सम्भावनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला में चलाये जाने वाली विभिन्न योजनाओ मे बैंको द्वारा दी जाने वाली वितीय सहायता एवं जिला अग्रणी बैंक की भूमिका और बैंको द्वारा चलाये जाने वाली अन्य स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा भेजे गए विडियो प्रेजेंटेशन दिखाया एवं हर तरह की जानकारी से साझा किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *