उपेंद्र कुशवाहा ने लालू को बताया सामाजिक न्याय का बड़ा योद्धा

लोकसभा चुनाव के वक्त राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया था। कहा था कि लालू ने ही पवन सिंह को काराकाट में खड़ा कराया। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की उम्मीदवारी को लालू यादव की साजिश उन्होंने बताया था।

तब कुशवाहा ने यह भी कहा था कि लालू यादव पहले भी उनकी राह में कांटे बोते रहे हैं। उन्होंने साजिश के तहत पवन सिंह को काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़वाने का काम किया है। कल तक लालू को विरोधी कहने वाले उपेंद्र कुशवाहा आज राजद सुप्रीमों के जन्मदिन पर उन्हें सामाजिक न्याय का बड़ा योद्धा बता रहे हैं।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का आज 77वां जन्मदिन है। अपने 77वें जन्मदिन के मौके पर लालू ने पूरे परिवार के साथ केक काटा और अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। बिहार के कई नेता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन की बधाई देने वालों में उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “अपने समय में सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा रहे श्रीमान लालू प्रसाद जी को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देने वाले ट्वीट पर एक्स यूजर कुलदीप यादव यह लिख रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में आ जाइए। अनुकेश ठाकुर लिख रहे हैं कि कदम लड़खड़ा रहा है। राहुल सिंह लिख रहे हैं कि गाड़ी पलटेगी..राजद की ओर..इस तरह कई लोगों की प्रतिक्रिया एक्स पर आ रही है। एक्स यूजर उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए छोड़कर आरजेडी में शामिल होने की बात कर रहे हैं।

उधर, लालू प्रसाद के 77वें जन्मदिन के मौके पर आरजेडी दफ्तर में भी भव्य आयोजन किया गया। राबड़ी आवास में लालू प्रसाद 77 पाउंड का केक काटेंगे। लालू के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर बड़ा सा पोस्टर लगाकर लालू को जन्मदिन की बधाई दी गई है। वहीं सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाने का निर्देश दिया गया जिसके बाद वहां भी लालू का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *