उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर अपने गंतव्य स्थान के बजाए दूसरी जगह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया।

उन्हें पहले पूर्वी चंपारण लोस क्षेत्र के अरेराज की सभा में जाना था पर उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर पश्चिम चंपारण लोस क्षेत्र के सुगौली में हो रही सभा में पहुंच गया।

रास्ता भटकने के कारण वह पहले पश्चिम चंपारण पहुंच गए
सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे सबसे पहले आपके बीच आना था, लेकिन मुझे हेलीकॉप्टर से दूसरी सीट पर ले जाया गया। वहां से अब आपके बीच आया हूं। दरअसल, सीएम योगी को ओडिशा के पुरी व एक और क्षेत्र में रैली कर योगी को बिहार आना था। बिहार में पहले उन्हें पूर्वी चंपारण आना था। इसके बाद पश्चिम चंपारण में रैली कर अपना कार्यक्रम समाप्त करना था। दोनों जगह सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी थी। योगी को सुनने लोगों की भीड़ जुट गई। इसी  हेलीकॉप्टर से रास्ता भटकने के कारण वह पहले पश्चिम चंपारण पहुंच गए। इस कारण पूर्वी चंपारण में डेढ़ घंटे देरी से उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। योगी इन दिनों चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘गरिमा के साथ विदा’—सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 13 साल बाद थमेगी हरीश की ‘सांसों की जंग’, पहली बार मिली इच्छा मृत्यु की मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *